For the best experience, open
https://m.jangathatimes.com
on your mobile browser.
Advertisement

केजरीवाल को झटका! दिल्ली LG ने DDC उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह को किया बर्खास्त...दफ्तर को जड़ा ताला

11:23 AM Nov 18, 2022 IST | kashish
केजरीवाल को झटका  दिल्ली lg ने ddc उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह को किया बर्खास्त   दफ्तर को जड़ा ताला
Advertisement

नेशनल : दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग (DDCD) के उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह को उपराज्यपाल के एक आदेश के बाद अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा जैस्मीन शाह के कार्यालय को सील कर दिया गया है और उन्हें दी गईं सुविधाओं को वापस ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मुहैया कराए गए उनके आधिकारिक वाहन और कर्मियों को वापस बुलाने की प्रक्रिया जारी है।

Advertisement

भाजपा के सांसद परवेश वर्मा ने शिकायत की थी कि जैस्मीन शाह DDCD के उपाध्यक्ष होने के बावजूद ‘‘आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं। यह शिकायत मिलने के बाद शाह के खिलाफ कार्रवाई की गई।

दिल्ली सरकार के योजना विभाग ने गुरुवार को एक आदेश जारी करते हुए बताया कि उपराज्यपाल ने शाह को DDCD के उपाध्यक्ष के रूप में काम करने और इससे जुड़े किसी भी विशेषाधिकार एवं सुविधाओं का लाभ उठाने से रोकने का आदेश दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ‘‘राजनीतिक मकसद” से अपने कार्यालय का दुरुपयोग करने के आरोपों के कारण शाह को डीडीसीडी के उपाध्यक्ष पद से हटाने के लिए भी कहा है।

Advertisement

Advertisement
×