For the best experience, open
https://m.jangathatimes.com
on your mobile browser.
Advertisement

दीवाली को लेकर पंजाब में बढ़ाई सुरक्षा, DGP ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

12:05 PM Oct 12, 2022 IST | kashish
दीवाली को लेकर पंजाब में बढ़ाई सुरक्षा  dgp ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Advertisement

जालंधर : दीवाली के त्यौहार को निकट देखते हुए बाजारों में होने वाली भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने आज राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

डी.जी.पी. गौरव यादव ने सभी पुलिस कमिश्नरों, एस.एस.पीज को कहा है कि वह अपने-अपने जिलों व शहरों में सुरक्षा व्यवस्था की ओर विशेष ध्यान दें और भीड़भाड़ वाले बाजारों में चैकिंग अभियान को और तेज करें। वैसे तो त्यौहारी मौसम शुरू होते ही डी.जी.पी. ने सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए थे, पर अब चूंकि कई अन्य महत्वपूर्ण त्यौहार एक साथ ही आ रहे हैं इसलिए डी.जी.पी. ने सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा है कि वह सुरक्षा के मामले में  कोई भी ढिलाई न बरतें।

डी.जी.पी. ने अधिकारियों से कहा है कि वह रोजाना आधार पर विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में चैकिंग अभियान चलाएं। चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय से भी पुलिस अधिकारियों को अगले कुछ दिनों में फील्ड में  भेज कर सुरक्षा व्यवस्था को रिव्यू किया जाएगा।

Advertisement

Advertisement
×