For the best experience, open
https://m.jangathatimes.com
on your mobile browser.
Advertisement

किशमिश का पानी है मिनरल्स और विटामिन से भरपूर, रोज पीने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे

11:37 AM Oct 29, 2022 IST | kashish
किशमिश का पानी है मिनरल्स और विटामिन से भरपूर  रोज पीने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Advertisement

Health : किशमिश की गिनती सेहत के लिए सबसे अच्छे सूखे मेवों में होती है। इसके सेवन के भी कई अलग-अलग तरीके हैं। कोई किशमिश सूखी खाता है, कोई भिगोकर तो कोई किसी डिश या सलाद आदि में डालकर। लेकिन, क्या कभी आपने किशमिश का पानी पिया है? अगर नहीं, तो अब जान लीजिए किशमिश का पानी पीने के कमाल के फायदे।

Advertisement

किशमिश का पानी ऐसे करें तैयार

तकरीबन 2 कप पानी को उबालकर उसमें 150 ग्राम तक किशमिश डालकर गैस बंद कर दीजिए। इसे रातभर रखिए और अगली सुबह पीजिए। अगर आप दिन के समय किशमिश का पानी बना रहे हैं तो इसे 5 से 6 घंटे तक बनाकर रखने के बाद ही पीएं।

Advertisement

वजन कम करने में सहायक

शरीर को एक्स्ट्रा कैलोरी और फैट को पिघलाने में किशमिश का पानी असरदार है। इसमें नेचुरल शुगर और ग्लूकोज की अच्छी मात्रा है जो शरीर को ऊर्जा भी देती है। इसका मतलब है कि किशमिश का पानी पीने से आपका वजन भी कम होगा और कमजोरी या थकान भी महसूस नहीं होगी।

एसिडिटी से छुटकारा

किशमिश का पानी पेट की समस्याओं को दूर करने में बेहद असरदार है। अगर आप एसिडिटी से अक्सर परेशान रहते हैं तो आपको किशमिश का पानी जरूर पीना चाहिए। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण अच्छे गट बैक्टीरिया की मदद करते हैं।

इम्यूनिटी करे मजबूत

अक्सर कमजोर इम्यूनिटी की वजह से लोगों को कई प्रकार की बीमारियां भी घेर लेती है। लेकिन इम्यूनिटी को मजबूत रखने में किशमिश का पानी एक अच्छा ऑप्शन रहता है। क्योंकि किशमिश में विटामिन सी और बी दोनों पाए जाते हैं, इसके अलावा किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी रहते हैं जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं।

हड्डियों को रखे मजबूत

किशमिश में कैल्शियम की मात्रा काफी पाई जाती है, जो हमारे हड्डियों को मजबूत बनाता है। किशमिश वाले पानी का रोजाना सेवन से आपको हड्डी संबंधित समस्या होने का कम खतरा हो सकता है।

शरीर से निकलते हैं टॉक्सिन

किशमिश का पानी पीने पर शरीर से गंदे टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। आप इस पानी को डिटॉक्स ड्रिंक की तरह एक हफ्ते पी सकते हैं। आपको अपनी स्किन और सेहत पर इसका असर दिखने लगेगा।

अनिद्रा होती है दूर

जिन लोगों को रात में सोने में दिक्कत होती है वे किशमिश का पानी पी सकते हैं। इसमें मेलाटोनिन होता है जो अच्छी नींद लाने में मदद करता है।

Advertisement
×