For the best experience, open
https://m.jangathatimes.com
on your mobile browser.
Advertisement

यात्रियों को मिला तोहफा, चंडीगढ़ से इंदौर के लिए चलेगी सीधी फ्लाइट

11:24 AM Nov 01, 2022 IST | kashish
यात्रियों को मिला तोहफा  चंडीगढ़ से इंदौर के लिए चलेगी सीधी फ्लाइट
Advertisement

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से इंदौर जाने वाले यात्रियों को इंडिगो ने तोहफा दिया है। इंडिगो ने यहां से इंदौर एयरपोर्ट के लिए एक नॉन-स्टॉप यानि कि सीधी फ्लाइट चलाने का फैसला किया है। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार इसका उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने ऑनलाइन किया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार इंडिगो की सीधी फ्लाइट चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंदौर एयरपोर्ट तक नॉन-स्टॉप चलेगी। आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसका ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए यात्रियों को सुविधा प्रदान की। इस दौरान चंडीगढ़ और इंदौर एयरपोर्ट में भी समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान भी शामिल हुईं।
Advertisement
×