एक करोड़ रिश्वत लेने का मामला, विजिलेंस के सवालों के घेरे में AIG आशीष कपूर की पत्नी
12:20 PM Nov 19, 2022 IST | kashish
Advertisement
चंडीगढ़: ए.आई.जी. आशीष कपूर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। ए.आई.जी. की पत्नी कमल कपूर मोहाली के सेक्टर-68 स्थित पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के ऑफिस में जांच में शामिल होने पहुंची। मोहाली थाने में विजिलेंस की टीम ने आशीष कपूर की पत्नी से सवाल-जवाब किए । बता दें कि ए.आई.जी. आशीष के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति संबंधी शिकायत की जांच विजिलेंस ब्यूरो कर रही है। पत्नी कमल कपूर से विजिलिसें की टीम ने लगभग 2 घंटे पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार कमल कपूर से आशीष ने उनके नाम पर ट्रांसफर की गई संपत्ति से जुड़े सवालों के जवाब मांगे हैं। उन्होंने ए.आई.जी. की पत्नी को एक पेपर पर 25 सवाल लिखकर दिए हैं जिसका जवाब 1 दिसंबर तक मांगे हैं। उन्हें लिखित तौर पर जवाब देने के लिए कहा है।
Advertisement
Advertisement