For the best experience, open
https://m.jangathatimes.com
on your mobile browser.
Advertisement

जालंधर: नगर निगम और आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ मॉडल टाऊन दुकानदारों की तरफ से धरना प्रदर्शन, पूरी मार्किट बंद

11:56 AM Oct 01, 2022 IST | kashish
जालंधर   नगर निगम और आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ मॉडल टाऊन दुकानदारों की तरफ से धरना प्रदर्शन  पूरी मार्किट बंद
Advertisement

जालंधर : गत दिनों जालंधर के मॉडल टाउन में हुई निगम की कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में रोष पाया जा रहा है। इसी के चलते मॉडल टाउन मार्किट एसोसिएशन ने मीटिंग रखी। मीटिंग के बाद उन्होंने फैसला लिया कि 1 अक्तूबर सुबह 9 बजे से सारी दुकानें बंद रखी जाएंगी। इसी के आज सुबह 9 बजे के बाद से सारी दुकानें बंद रखी गई हैं और जालंधर नगर निगम और आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

Advertisement

गौरतलब है कि मॉडल टाउन शहर का सबसे बड़ा सैंटर है। यहां करीब 550 दुकानें हैं। गत दिनों नगर निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेशों के बाद प्रशासन ने मॉडल टाउन की कर्मशियल बिल्डिंगों के चालान काटे गए। निगम ने उन बिल्डिंगों के चालान काटे जिनकी पार्किंग अन्य कामों के लिए इस्तेमाल हो रही थी। जिन बिल्डिंगों के सामने खड़ी होने वाली गाड़ियां सड़क पर पार्क होती थीं उनके भी चालान काटे गए। इसी के रोष में आज दुकानदारों ने मार्किट को पूरी तरह से बंद रखने का ऐलान किया है।

Advertisement
Advertisement
×