For the best experience, open
https://m.jangathatimes.com
on your mobile browser.
Advertisement

प्रकाश सिंह बादल के करीबी मैडीकल कंपनी पर Income Tax की रेड, बिल्डिंग सील

12:58 PM Aug 24, 2022 IST | kashish
प्रकाश सिंह बादल के करीबी मैडीकल कंपनी पर income tax की रेड  बिल्डिंग सील
Advertisement

लुधियाना : आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह 6 बजे गुरमैल मेडिकल के कार्यालय सहित उनके निवास स्थानों पर पैरामिलिट्री फॉर्स के साथ दबिश दी। इसके बाद पूरे शहर में आयकर विभाग की छापामारी से हलचल मच गई। फिलहाल मामले में आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि यह लुधियाना की सबसे बड़ी मैडीकल कंपनी मानी जाती है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार विभाग ने कुल 8 लोकेशन पर एक साथ छापामारी की। इसके साथ सुनने में आया है कि तकरीबन आयकर विभाग की 16 टीमें इस कार्रवाई में शामिल हैं। साथ ही उन्होंने पूरी बिल्डिंग को भी सील कर दिया है। बता दिया जाए कि गुरमैल परिवार पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का काफी करीबी है। छापामारी से अन्य मेडिकल कारोबारियों में दहशत का माहौल है, उन्होंने अपनी दुकानें तक नहीं खोली। जानकारी मिली है कि उक्त दबिश टैक्स चोरी से संबंधित हो सकती है।
Advertisement
×