जालंधर की इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, धू-धू कर जली फैक्ट्री
10:59 AM Nov 16, 2022 IST | kashish
Advertisement
जालंधर : जालंधर के सोढल इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 5 से 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची।
Advertisement
जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में सिक्का पिघलाने का काम होता है। इस दौरन वहां पर रखी लकड़ी समेत कुछ अन्य ज्वलनशील मैटीरियल को आग लग गई, जिसने भयानक रूप धारण कर लिया। सूचान मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 से 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री की एक छत भी जलकर गिर गई। फिलहाल कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Advertisement
Advertisement