For the best experience, open
https://m.jangathatimes.com
on your mobile browser.
Advertisement

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी होंगे चुनाव, CM पद के उम्मीदवार को लेकर अपनाया यह फार्मूला

01:46 PM Oct 30, 2022 IST | kashish
पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी होंगे चुनाव  cm पद के उम्मीदवार को लेकर अपनाया यह फार्मूला
Advertisement

जालंधर : पंजाब की ही तर्ज पर आम आदमी पार्टी ने आज गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे योग्य व उचित उम्मीदवार का चयन करने के लिए जनता से राय मांगी है।पंजाब विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने जनता से राय मांगी थी कि मुख्यमंत्री पद के लिए कौन-सा नेता बेहतर हो सकता है। उसके बाद केजरीवाल ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था।

Advertisement

अब गुजरात में इसी फार्मूले को अपनाया जा रहा है। केजरीवाल ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा वाले यह बताने में असमर्थ हैं कि उन्होंने 27 वर्ष में जनता के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि जनता 2 चीजों से सबसे ज्यादा त्रस्त है। पहला महंगाई गुजरात में सबसे ज्यादा है। दूसरा सबसे ज्यादा बेरोजगारी गुजरात में है जिससे नौजवान त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली तथा पंजाब में हमारी सरकारों ने जनता के हितों को लेकर कदम उठाए हैं।

केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में भाजपा ने एक वर्ष पहले अपना सी.एम. बदल दिया। दिल्ली में बैठ कर सी.एम. बदल दिए जाते हैं। जनता से पूछा नहीं जाता है। लोकतंत्र में जनता तय करती है कि उसे कैसा मुख्यमंत्री चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत आम आदमी पार्टी जनता की राय लेकर व उनसे पूछ कर सी.एम. पद के लिए अपना उम्मीदवार तय करती है। पंजाब में भी हमने जनता से पूछा था और भारी बहुमत से जनता ने भगवंत मान के पक्ष में अपनी मोहर लगाई थी।

उन्होंने कहा कि गुजरात में बदलाव होने जा रहा है और ‘आप’ की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि हम इसके लिए एक नंबर भी जारी कर रहे हैं जहां जनता सी.एम. पद के लिए अपनी पसंद बताएगी। यहां जनता एस.एम.एस., व्हाट्सएप संदेश तथा वॉयस संदेश भी भेज सकती है। ई-मेल नंबर भी जारी कर दिया गया है। 4 नवम्बर को जो भी जनता का मत होगा वह सार्वजनिक कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गुजरात की जनता अपना संदेश भेजेगी। उसे वह गुजरात में लागू करेंगे।

Advertisement

Advertisement
×