For the best experience, open
https://m.jangathatimes.com
on your mobile browser.
Advertisement

मूली के साथ भूल कर भी ना खाएं ये चीजें, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

11:38 AM Nov 21, 2022 IST | kashish
मूली के साथ भूल कर भी ना खाएं ये चीजें  सेहत पर पड़ेगा बुरा असर
Advertisement

Health : ठंड के मौसम में लोग मूली ज्यादा खाने लगते हैं। खासकर के सलाद के रुप में ज्यादा खाया जाता है। मूली में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटिामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो डैमेज सेल्स को रिपेयर करने का काम करते हैं और ब्लड शुगर को भी काफी हद तक कंट्रोल करने में भी फायदेमंद होती है। लेकिन यह सारे फायदे मूली तभी पहुंचाती है जब आप इसे सही तरीके से खाएं। यह इस बात पर निर्भर करता है की हम मूली का सेवन कैसे कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि मूली का सेवन  किस तरह से करना चाहिए और खाते वक्त किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

Advertisement

मूली खाने के बाद न खाएं ये चीजें

दूध

Advertisement

अगर आप मूली का पराठा या मूली का सलाद खा रहे हैं तो इसके बाद दूध या फिर दूध से बनी चीजों बिल्कुल भी ना खाएं। ऐसा करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

खीरा

सलाद में मूली के साथ खीरा खाना कम बात है, लेकिन शायद आपको पता नहीं कि दोनों को एक साथ खाने से हमारी सेहत को नुकसान होता है। ऐसा करने से स्किन पर रैशेस की समस्या हो सकती है।

संतरे

कभी भी मूली के साथ संतरे को ना खाएं, चाहे फल के रुप में या जूस के रुप में हो, इससे परहेज करें। इनके कॉम्बिनेशन से पेट से जुड़ी समस्या हो सकता है। यह पाचन तंत्र को भी खराब कर सकता है।

करेला

अगर आप खाने में मूली खा रहे हैं तो साथ में करेला ना खाएं, इससे पेट की समस्या हो सकती है. वहीं कई लोगों को सांस और दिल से जुड़ी दिक्कत का भी सामना करना पड़ सकता है।

चाय

कई लोग मूली के पराठों के साथ गर्मा-गर्म चाय ले लेते हैं, जो की सेहत को बहुत नुकसान पहुंचता है। इससे एसि़डिटी और कब्ज की समस्या हो सकती है।

तो सावधान हो जाएं और मूली खाने के बाद ऊपर बताई गई चीजों से परहेज करें। इससे आपकी सेहत को मूली के सही वाले फायदे मिलेगें।

Advertisement
×