For the best experience, open
https://m.jangathatimes.com
on your mobile browser.
Advertisement

ऑटो चालक का खून से लथपथ मिला शव

12:32 PM Aug 22, 2022 IST | kashish
ऑटो चालक का खून से लथपथ मिला शव
Advertisement

लुधियाना : स्थानीय शिमलापुरी इलाके में एक ऑटो चालक के सिर पर ईंट मारकर उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। उसका शव सिंधवा नहर के किनारे ऑटो के अंदर मिला। राहगीरों ने खून से लथपथ शव को देखा कर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी के एस.एच.ओ. प्रमोद कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।

Advertisement

मृतक की पहचान बागी स्टैंड के पास रहने वाले चंदू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा दिया है। इस मामले में मृतक के भाई के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
×